Click to listen highlighted text!

निगम के स्कूली बच्चों को वर्दी नहीं देने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को कोसा


Delhi Samachar/ब्यूरो: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने नगर निगम (MCD) के स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों को अभी तक वर्दी (यूनिफार्म), स्टेशनरी और स्कूल बैग का पैसा नहीं मिलने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है। निगम के सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि फरवरी में परीक्षा के बाद सत्र खत्म हो जाएगा, लेकिन बच्चों का यूनिफार्म के लिए मिलने वाली 1670 रुपए की राशि का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। निगम को कुल 109 करोड़ रुपए बच्चों के खाते में भेजने थे, लेकिन अभी 58 लाख रुपए ही बच्चों के खाते में पहुंचे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार गरीब परिवार से आने वाले इन बच्चों के खाते में यूनिफार्म का पैसा जल्द भेजे और पैसा रोकने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

BJP धरातल पर बिल्कुल खोखले साबित हो रहे हैं
मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा देश को विश्व गुरु बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया भर में नाम रोशन करने की बातें करती है, लेकिन ये वादे धरातल पर बिल्कुल खोखले साबित हो रहे हैं। असलियत इसके ठीक विपरीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निगम स्कूलों में लगभग 2.30 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों की ड्रेस, कापी और किताबों के लिए सरकार उनके खातों में पैसे भेजती है, लेकिन भाजपा के शासन में अभी तक इन बच्चों के खातों में यह राशि क्रेडिट नहीं हुई है।

Related Articles

Follow Us

1,005FansLike
785FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe

Latest Articles

Click to listen highlighted text!