Click to listen highlighted text!

छत पर शौचालय गई महिला की आग लगने से मौत

नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक घर की छत पर बने बाथरूम में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि आग तब लगी होगी जब महिला ने बीड़ी पीने के लिए माचिस जलाई होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम मोलड़बंद इलाके में हुई और बदरपुर थाने को आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि बाथरूम के अंदर महिला का जला हुआ शव मिला जिसकी पहचान वीनू सिंह (65) के रूप में हुई। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ”बाथरूम क्षेत्र में लकड़ी की वस्तुएं और कचरा था, जिसमें घटना के दौरान आग लग गई।” प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिंह कभी-कभार धूम्रपान करती थीं और इसके लिए कभी-कभी छत पर बने एकांत स्थान पर जाती थीं। जांचकर्ताओं को संदेह है कि आग संभवतः धूम्रपान करते समय लगी होगी, जिससे वह अंदर फंस गईं। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने कहा कि आग लगने का कारण लगभग दो महीने पहले घर में स्थापित गैस पाइपलाइन कनेक्शन से गैस का रिसाव हो सकता है।

मृतका की बहू ममता सिंह ने कहा कि वह ऊपर गई थीं और गैस लीक होने के कारण बाथरूम गैस से भर गया। हममें से किसी को भी इसके बारे में पता नहीं चला क्योंकि कोई गंध नहीं आ रही थी। शायद उन्होंने माचिस की तीली जलाई होगी और इसी से आग लगी होगी।” ममता ने बताया कि उनकी सास कभी-कभी चाय पीने से पहले धूम्रपान करती थीं। पुलिस ने बताया कि जांच टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल की गहन जांच की गई। इसने कहा कि पीड़ित परिवार को शुरुआती तौर पर किसी साजिश का संदेह नहीं है और फिलहाल यह मौत आकस्मिक प्रतीत हो रही है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिवार में तीन बेटे हैं।

Related Articles

Follow Us

1,005FansLike
785FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
FOLLOW US ON OUR YOUTUBE
Video thumbnail
राहुल गांधी ने चेहरे पर 'पंच' खाकर प्रेशर बनाया! #cjp #rahulgandhi #abhijeetdipke #resignation
01:14
Video thumbnail
Gen Z ने बदली राजनीति की तस्वीर! #cjp #abhjitdeepke #ashutoshranka #saurabhdas
02:35
Video thumbnail
मुझे हीरो मत बनाओ-अभिजीत दीपके! #cjp #dharmendrapradhan #resigns
02:06
Video thumbnail
धर्मेन्द्र प्रधान को जाना होगा-राहुल गांधी | #rahulgandhi #sack #educationminister
03:01
Video thumbnail
धर्मेन्द्र प्रधान युवाओं के ग़ुस्से का सिंबल-राहुल गांधी! इस्तीफा देना होगा! Delhi samachar
03:54
Video thumbnail
बेटियों के कपड़े फाड़े जायेंगे तो चुप नहीं बैठेंगे-अखिलेश यादव | Delhi samachar
02:49
Video thumbnail
राहुल-प्रियंका-अखिलेश का यलगार-जागो सरकार!! #rahulgandhi #congress #protest #akhileshyadav
02:38
Video thumbnail
छात्रों के उग्र प्रदर्शन ने सरकार की नींद उड़ाई! #cjp #sonamwangchuk #sansad #march
02:57
Video thumbnail
चुनावी हिंदू पर मचा बवाल? #bjp #sp #congress
01:35
Video thumbnail
बांकीपुर और दतिया bypoll ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें! #bankipurbypoll #datiya #bjp
01:48

Latest Articles

Click to listen highlighted text!