नई दिल्ली 17 मार्च : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का कल पटना में हुए राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद आज सुबह दिल्ली पधारने पर हवाई अड्डे परिसर में दिल्ली भाजपा नेताओं द्वारा ओपचारिक एवं परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री योगेन्द्र चांदोलिया एवंसुश्री बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री आशीष सूद एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता श्री प्रवेश वाही और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी ने उत्तर पश्चिम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, नजफगढ जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती राज शर्मा गौतम ने स्वागत व्यवस्था संभाली।












