नई दिल्ली। भारत में बहाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने मंगलवार को सरकार और नागरिक संस्थाओं से अपील की कि ईरान में कैद उनके एक सदस्य की सुरक्षा और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में आरोप लगाया गया है कि ईरान में कैद एक युवा बहाई पेयवंद नैमी को बिना मुकदमे के मनगढ़ंत आरोपों पर कथित रूप से यातना, दिखावटी फांसी और जबरन कबूलनामे का सामना करना पड़ रहा है। नैमी का मामला हाल के हफ्तों में वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बन गया है।
करमान के रहने वाले युवा पेशेवर नैमी को आठ जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने का आरोप है। भारत के बहाई समुदाय ने सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और नागरिक समाज से अपील की है कि नैमी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उसके लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। श्रीनगर में रह रहीं नैमी की परिजन पारिया साबेत के मुताबिक, यह संकट न केवल अत्यावश्यक है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ” मैं केवल












