नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के निदेशक बीवी रमन्ना रेड्डी की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां वापस ले ली हैं। साथ ही संस्थान के कामकाज और नेतृत्व की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक रेड्डी से जब इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”एनआईटी कुरुक्षेत्र के कामकाज, प्रगति और मामलों की समीक्षा करने और निदेशक के नेतृत्व की भूमिका का आकलन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति शैक्षणिक और प्रशासनिक सहित संस्थान के समग्र कामकाज की जांच करेगी। यह भर्ती और पदोन्नति प्रक्रियाओं, कर्मचारियों की शिकायतों के निपटान और केंद्रीय सतर्कता आयोग तथा अन्य एजेंसियों द्वारा भेजी गई शिकायतों से संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा करेगी।” अधिकारी ने बताया, ”जांच लंबित रहने तक निदेशक की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां वापस ले ली गई हैं। समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।” इस समिति की अध्यक्षत












