Click to listen highlighted text!

आंबेडकर जयंती बनी खास: उज्ज्वला योजना से सैकड़ों महिलाओं को मिला सम्मान और गैस कनेक्शन

नई दिल्ली / Delhi Samachar

संविधान के शिल्पकार अर्थशास्त्री भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी विभाग के चेयरमैन श्री राकेश प्रजापति जी के आह्वान पर, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिला महरौली के चेयरमैन कुँवर लाल सिमरा जी के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र सोलंकी जी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित कर 243 अपेक्षित बहनो को गैस कनेक्शन देकर सम्मानित किया गया गया l

सैकड़ों बहनो को गैस कनेक्शन के साथ भरा हुआ सिलेंडर मिला

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल जी एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन पूर्व महापौर राजकुमार ढिल्लो जी रहे l इस मौके पर सभी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l विष्णु मित्तल ने भारत रत्न अम्बेडकर जी को नमन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी l उन्होंने कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि आज हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रयासों से गौरवशाली दिन पर सैकड़ों बहनो को पूरा गैस कनेक्शन जिसमें चूल्हा रेगुलेटर पाईप भरा हुआ सिलेंडर किताब के साथ देकर सम्मानित कर रहे हैं l विष्णु मित्तल ने दिल्ली सरकार ,केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की l

अम्बेडकर के बताये हुये रास्ते पर चल रहे हैं : राजकुमार ढिल्लो

राजकुमार ढिल्लो ने अपने वक्तव्य में सभी को संबोधित करते हुए अम्बेडकर जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी l उन्होंने कहा कि ये हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि हम सब उनके बताये हुये रास्ते पर चल रहे हैं, उनकी जयंती 243 बहनो को भरे हुए गैस सिलेंडर के साथ पूरा गैस कनेक्शन देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की तरफ से सम्मानित कर रहे हैं l इस शुभ कार्य में हमे हमारे भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी का, दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री बहन रेखा गुप्ता जी का और दिल्ली के केबिनेट मिनिस्टर सिरसा जी का पूरा सहयोग मिल रहा है, ढिल्लो जी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की तरफ से दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों को को स्वानिधी योजना के द्वारा खूब लोन भी दिये जा रहे हैं, दिल्ली की जनता को ट्रिपल सरकार की योजनाओं का खूब लाभ मिल रहा हैं l कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सोलंकी जी ने सभी आये हुये अतिथियों का कार्यकर्ताओं बहनो का धन्यवाद किया l मंच का संचालन जिला महामंत्री
सुनील गांवरी जी ने किया l इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी जी अमित तंवर, चंद्रपाल बेरवा ,शोभा शुक्ला , पूर्व महापौर खुशी राम जी, कोंडली विधानसभा की चेयरमैन खुशबू शर्मा, उज्जवला के विधानसभाओं के चेयरमैन अनुज शर्मा, सुषमा यादव, हरिओम, अनीता दलाल, जुगल किशोर, कंचन मिश्रा, रामानंद, तनवीर पठान मनोजकुमार सहित सेंकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम सभी बहनो ने मोदी जी को बहन रेखा गुप्ता जी का धन्यवाद किया l

Related Articles

Follow Us

1,005FansLike
785FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
FOLLOW US ON OUR YOUTUBE
Video thumbnail
राहुल गांधी ने चेहरे पर 'पंच' खाकर प्रेशर बनाया! #cjp #rahulgandhi #abhijeetdipke #resignation
01:14
Video thumbnail
Gen Z ने बदली राजनीति की तस्वीर! #cjp #abhjitdeepke #ashutoshranka #saurabhdas
02:35
Video thumbnail
मुझे हीरो मत बनाओ-अभिजीत दीपके! #cjp #dharmendrapradhan #resigns
02:06
Video thumbnail
धर्मेन्द्र प्रधान को जाना होगा-राहुल गांधी | #rahulgandhi #sack #educationminister
03:01
Video thumbnail
धर्मेन्द्र प्रधान युवाओं के ग़ुस्से का सिंबल-राहुल गांधी! इस्तीफा देना होगा! Delhi samachar
03:54
Video thumbnail
बेटियों के कपड़े फाड़े जायेंगे तो चुप नहीं बैठेंगे-अखिलेश यादव | Delhi samachar
02:49
Video thumbnail
राहुल-प्रियंका-अखिलेश का यलगार-जागो सरकार!! #rahulgandhi #congress #protest #akhileshyadav
02:38
Video thumbnail
छात्रों के उग्र प्रदर्शन ने सरकार की नींद उड़ाई! #cjp #sonamwangchuk #sansad #march
02:57
Video thumbnail
चुनावी हिंदू पर मचा बवाल? #bjp #sp #congress
01:35
Video thumbnail
बांकीपुर और दतिया bypoll ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें! #bankipurbypoll #datiya #bjp
01:48

Latest Articles

Click to listen highlighted text!