Click to listen highlighted text!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों ने मचाया बवाल ‘खालिस्ता जिंदाबाद’ के लगाए नारे

ग्लोबल पंजाबी म्यूजिक स्टार दिलजीत दोसांझ जब कॉन्सर्ट करते है तो विवाद होना तय है । अपने स्टार स्टार्डम के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ जहां भी परफ़ॉर्म करते हैं , वहां लाखों की भीड़ की भीड़ उमड़ पड़ती है । कनाडा के वैंकूवर में आयोजित ‘औरा -2026’ म्यूजिक कॉन्सर्ट मे भी बड़ी संख्या में उनके लाइव परफॉर्मेंस मे देखने पहुचे । लेकिन इस भव्य शो के दौरान अचानक ऐसी घटनाक्रम सामने आई, जिसने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया.

प्रदर्शनकारियों भारत विरोधी नारे लगाए


कॉन्सर्ट अपने पूरे जोश में चल रहा था और दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी कुछ लोग खालिस्तान समर्थक झंडों के साथ कॉन्सर्ट में घुस गए. इन लोगों ने अचानक खालिस्तानी नारे लगाने शुरू कर दिए और कॉन्सर्ट में जमकर बवाल मचाया. इससे वहां मौजूद दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई. प्रदर्शनकारियों ने वैंकूवर में आयोजित इस कॉन्सर्ट में भारत विरोधी नारे लगाए और दिलजीत दोसांझ को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताया.

सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक
इस अप्रत्याशित विरोध ने कुछ समय के लिए पूरे कार्यक्रम की दिशा बदल दी. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सिक्योरिटी टीम को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा. जब सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्थिति संभालने की कोशिश की, तो उनके साथ बहस और झड़प जैसी स्थिति भी बनी. कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस के बीच असहजता और चिंता का माहौल बन गया. हालांकि बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया.

Related Articles

Follow Us

1,005FansLike
785FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe

Latest Articles

Click to listen highlighted text!