Click to listen highlighted text!

बकरा ईद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील- मनोज कुमार जैन

नई दिल्ली / Delhi Samachar

निदेशक, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन एवं निगम पार्षद (मनोनीत) श्री मनोज कुमार जैन ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को पत्र लिखकर आगामी बकरा ईद के अवसर पर पूरे देश में शांति, सद्भाव और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का विनम्र अनुरोध किया है।

अपने पत्र में उन्होंने भारत की बहु-धार्मिक एवं बहु-सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील अवसरों पर सभी समुदायों द्वारा आपसी सम्मान, सहिष्णुता और भाईचारे के साथ पर्व मनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भगवान महावीर के “अहिंसा परमो धर्मः” और “जीव दया ही सच्चा धर्म है” जैसे सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।

श्री जैन ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यही भावना देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाती है।

उन्होंने गृह मंत्रालय से निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है:

  • सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को असुविधा न हो और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान बना रहे।
  • कुर्बानी की प्रक्रिया के दौरान अन्य समुदायों की धार्मिक भावनाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
  • पशु अवशेषों के निस्तारण हेतु स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए एवं वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन सुनिश्चित हो।
  • कुर्बानी से संबंधित फोटो/वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसार में संयम बरतने हेतु परामर्श जारी किया जाए, ताकि अनावश्यक विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
  • किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

श्री जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि इन दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन से देशभर में नागरिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकेंगे तथा भारत की भाईचारे की परंपरा और अधिक सुदृढ़ होगी।

उन्होंने गृह मंत्री से अनुरोध किया कि उक्त दिशा-निर्देश शीघ्र जारी कर सभी राज्य सरकारों एवं प्रशासनिक इकाइयों को इनके कड़ाई से पालन हेतु निर्देशित किया जाए।

Related Articles

Follow Us

1,005FansLike
785FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
FOLLOW US ON OUR YOUTUBE
Video thumbnail
राहुल गांधी ने चेहरे पर 'पंच' खाकर प्रेशर बनाया! #cjp #rahulgandhi #abhijeetdipke #resignation
01:14
Video thumbnail
Gen Z ने बदली राजनीति की तस्वीर! #cjp #abhjitdeepke #ashutoshranka #saurabhdas
02:35
Video thumbnail
मुझे हीरो मत बनाओ-अभिजीत दीपके! #cjp #dharmendrapradhan #resigns
02:06
Video thumbnail
धर्मेन्द्र प्रधान को जाना होगा-राहुल गांधी | #rahulgandhi #sack #educationminister
03:01
Video thumbnail
धर्मेन्द्र प्रधान युवाओं के ग़ुस्से का सिंबल-राहुल गांधी! इस्तीफा देना होगा! Delhi samachar
03:54
Video thumbnail
बेटियों के कपड़े फाड़े जायेंगे तो चुप नहीं बैठेंगे-अखिलेश यादव | Delhi samachar
02:49
Video thumbnail
राहुल-प्रियंका-अखिलेश का यलगार-जागो सरकार!! #rahulgandhi #congress #protest #akhileshyadav
02:38
Video thumbnail
छात्रों के उग्र प्रदर्शन ने सरकार की नींद उड़ाई! #cjp #sonamwangchuk #sansad #march
02:57
Video thumbnail
चुनावी हिंदू पर मचा बवाल? #bjp #sp #congress
01:35
Video thumbnail
बांकीपुर और दतिया bypoll ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें! #bankipurbypoll #datiya #bjp
01:48

Latest Articles

Click to listen highlighted text!