Delhi Samachar: शनिवार को IPL में Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच Arun Jaitley Stadium में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान एक गंभीर हादसा देखने को मिला। Delhi Capitals के तेज़ गेंदबाज़ Lungi Ngidi कैच लेने की कोशिश में पीछे की और गिर पड़े और उनका सर जमीन पे जोरदार तरीके से टकराया। चोट गंभीर थी जिस वजह से मैच को 15 मिनट तक रोकना पड़ा। घटना के तुरंत बाद एनगिडी को एम्बुलेंस के जरिए राजेंद्र नगर स्थित Max Hospital ले जाया गया, जहां उनकी जांच जारी है।
यह हादसा पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में हुआ, जब Axar Patel की फुल लेंथ गेंद पर बल्लेबाज Priyansh Arya ने हवा में शॉट खेला। गेंद मिड-ऑफ के ऊपर गई, जहां से एनगिडी तेजी से पीछे की ओर दौड़े।

हालांकि कैच जज करने में मामूली चूक हुई और उनका संतुलन बिगड़ गया। वे पीछे की ओर गिरते हुए सीधे सिर के बल जमीन पर आ गिरे। टक्कर इतनी तेज थी कि गिरते ही उन्होंने सिर पकड़ लिया और मैदान पर ही लेट गए।
घटना के तुरंत बाद मैदान पर स्ट्रेचर मंगाया गया और मेडिकल टीम तेजी से मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने Lungi Ngidi से बात कर उनकी स्थिति का आकलन किया। शुरुआती पलों में वे रिस्पॉन्ड करते नजर आए, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली।
लेकिन कुछ ही देर में हालात बदलते दिखाई दिए और उनकी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ने लगी। मेडिकल स्टाफ ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए उन्हें स्थिर रखने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम के चलते मैच करीब 15 मिनट तक रुका रहा। खिलाड़ी, अंपायर और सपोर्ट स्टाफ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। मामला गंभीर लगने पर मैदान पर एम्बुलेंस बुलाई गई। इसके बाद एनगिडी को स्ट्रेचर के जरिए एम्बुलेंस तक ले जाया गया और तुरंत अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।












