Click to listen highlighted text!

सफ़ाई कर्मचारी सिविक सेंटर पर 18 मार्च को करेगें धरना प्रदर्शन।

नई दिल्ली 16 मार्च। दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में निगम मुख्यालय सिविक सेंटर पर समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले 18 मार्च को प्रदर्शन कर धरना देंगें।
आप विधायक एवं अखिल भारतीय मज़दूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरसिंह धिंगान ने अपना बयान जारी कर कहा है भाजपा सरकार के अधीन दिल्ली नगर निगम में सफ़ाई कर्मचारीयों पर खुला ज़ुल्म अत्याचार व जमकर शोषण किया जा रहा हैं धिंगान ने निगम पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली के महापौर व जेम्स के चेयरमैन ने ठेकेदारों प्रथा लागू नहीं करने का वादा किया था किन्तु खेद आश्वासन देने बाद ठेके पर सफ़ाई कर्मचारी लगने शुरू कर दिये हैं इसके अलावा 20-20-2525 वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित नही किया जा रहा है न्यायालय के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए 240 हाजरी पर कर्मचारीयों को नियमित नहीं किया जा रहा हैं कर्मचारियों को उनके एरियर का भुगतान पिछले कई वर्षों से नहीं किया गया। कैश लैश मैडिकल कार्ड नहीं बनाए गए। पिछले 30-35 वर्षों से निगम में कोई भर्ती नहीं हुई है फल स्वरुप एक 2 कर्मचारी से तीन तीन कर्मचारियों का जबरन कार्य लिया जा रहा है शीघ्र सरकारी तोर पर सफ़ाई कर्मचारीयों की भर्ती की जाए आदि अनेक जायज़ मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य हैं धरना प्रदर्शन कोर कमेटी के नेतृत्व में किया जाएगा।

Related Articles

Follow Us

1,005FansLike
785FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe

Latest Articles

Click to listen highlighted text!