Click to listen highlighted text!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलपीजी की कमी को अफवाह बताया

नई दिल्ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलपीजी की संभावित कमी के बारे में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए रविवार को कहा कि इस तरह की गलत सूचना लोगों में अनावश्यक दहशत पैदा कर रही है। गुप्ता ने बुधपुर के अपना घर आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही एलपीजी की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और आम नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भ्रामक जानकारी फैलाकर भय पैदा करने और जमाखोरी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं, जोकि राष्ट्रीय हित के विरुद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है और साथ ही चेतावनी दी कि गलत सूचना फैलाने या गलत काम में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुप्ता ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी दैनिक दिनचर्या जारी रखने की भी अपील की। इससे पहले, दिन में मुख्यमंत्री बुधपुर में अपना घर आश्रम के 12वीं वर्षगांठ समारोह और रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने बेसहारा और परित्यक्त लोगों की सेवा के लिए संगठन के कार्यों की प्रशंसा की।

Related Articles

Follow Us

1,005FansLike
785FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe

Latest Articles

Click to listen highlighted text!